सफ़ाई कर्मचारी भर्ती
09-10-23 (06:20)
09-10-23 (06:20)
*राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के 24797 पदों पर नोटिफिकेशन जारी*
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का आयोजन 24797 पदों के लिए किया जाएगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 24797 पदों के लिए जारी कर दिया है। यह भर्ती स्वायत शासन विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगे। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2023 तक रखी गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 30,000 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की थी। इसमें से 24797 पदों पर भर्ती इस साल आयोजित की जा रही है। जबकि शेष पदों पर भर्ती अगले साल निकाली जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 24797 पदों पर निकालने से बेरोजगार अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 से अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही सफाई के कार्य में तेजी आ सकेगी। राजस्थान में नए 22 जिले बनाए गए हैं उनमें भी सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इससे निकायों और शहरों में सफाई व्यवस्था अच्छी हो सकेगी।